Love shayari
प्यार की शायरी
"ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय। "
एक छोटा सा वाक्य जिसने हमें बहुत कुछ सिखा दिया। जिसको हम पूरे जीवन भी समझ नहीं पाएंगे, एक छोटा सा वाक्य जो आपको जीवन का संपूर्ण ज्ञान देता है कि प्यार ही जीवन है ,इसके अलावा जीवन में कुछ भी नहीं है ,यदि हम इंसान हैं ,तो हमें प्यार करना ही होगा ,प्यार पाना ही होगा। अन्यथा हम जानवर की तरह जीवन जी सकते हैं, लेकिन प्यार को समझ पाना बहुत मुश्किल है ,यह समुंदर से गहरा और आकाश से भी विशाल है। अरे नहीं बड़ी-बड़ी बातें सुनकर आप असमझ में पड़ जाते हैं। लेकिन प्यार को समझने का एक तरीका यह भी है कि आप कुछ गुनगुनाए और सुनाएं को सुनें ,जी हां ,शायरी -कविता यह हमेशा आपको प्यार को समझने के लिए जीवन को समझने के लिए आपकी सहायता करते हैं। हमारी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए हमारी सहायता करते हैं। यदि आप सचमुच शायरी के शौकीन हैं। तो आपने समझा होगा कि आपने अपनी भावनाओं को नया रूप दिया है। नया रंग दिया है। आपने कुछ नए रिश्ते बनाए हैं ,जो बहुत ही खूबसूरत हैं और आपको लगने लगा होगा कि जीवन जीने में और सांस लेने में कितना फर्क है। मेरी भी कुछ पंक्तियां हैं, जो प्यार पर आधारित है, आप कृपया इनको सुने गुनगुनाए और अपनों को शेयर करें। आप पायगे कि आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
प्यार वासना का हिस्सा नहीं है। प्यार एक अलग एहसास है ,हम अपने मां बाप से भी प्यार करते हैं ,अपने भाई बहन अपने बेटा बेटी इन सब से प्यार करते हैं। यह प्यार प्रेमिका के प्यार से कोई जुदा नहीं है ,यदि हम एक सच्चा प्यार करते हैं ,जिसमें कोई भी स्वार्थ ना हो , तो आप अपनी जिंदगी जी रहे हैं। आप अपने जीवन का लक्ष्य पा रहे हैं। आपका ऐसा लगेगा कि आपकी सांसे आपका जीवन व्यर्थ नहीं जा रही है। आपको लगेगा कि जीवन में कुछ कर रहा हूं।
केवल पैसे के पीछे भागना बड़ी बड़ी डिग्री हासिल करना यही जीवन नहीं है। जीवन का असली अर्थ सिर्फ इन्हीं शब्दों में है।
"ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय "
यह हमारे धार्मिक ग्रंथों में भी लिखा है यह हमारे किताबों में साइंस में हर जगह लिखा है। प्यार ही जीवन है। 

use ruth jane ki ...
Mujhe jalne ki aadat hai ,use jalane ki ,
mujhe manane ki aadat hai ,use roth jaane ki
hamara har asul juda juda
hamari har baat alag alag
fir bhi yahi khwahish hai
Sagar mein Nadi ki tarah mil jaane,
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें