love लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
love लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

हिंदी कविता मै रोना चाहता हु। hindi kavita,

हिंदी कविता   मै रोना चाहता हु।

 हिंदी कविता 

मै रोना चाहता हु। 



मैं फफक कर  रोना चाहता हूं ,

सारे अपने गिले-शिकवे धोना चाहता हूं। 

तेरे सीने से लग कर,

 युगो तक सोना चाहता हूं।

 मुझे पुराने वही बातें चाहिए ,

मुझे पुरानी वही मुलाकाते चाहिए ,

मुझे पुरानी वही रातें चाहिए ,

मैं वही चाहत फिर से चाहता हूं। 

 मैं फफक कर  रोना चाहता हूं ,

फिर मिले वो पल, इसे कहते है। .. रुलाने वाली कविता Hindi kavita by Gopi..

 फिर मिले वो  पल,

इसे कहते है। .. रुलाने वाली कविता 

                                      Hindi kavita by Gopi..


 मुझे फिर मिले वो  पल,

 मुझे फिर मिले वो  कल,

 वैसे ही शर्माए घबराए मुस्कुराए ,

अभी भी बदले नहीं वो  कल।,

मुझे फिर मिले वो  पल। 

जिंदगी की जरूरत कहती रही, चल ,चल ,

दुनिया ने आवाज दी, चल ,संभल ,

पर मैं  छूना चाहता था वो  पल ,

फिर मुझे मिले वो  कल। 

मैंने मुठ्ठियों  में बंद कर दिए जो कल ,

मैंने किताबों में सुरक्षित रखे वो  पल ,

फिर अचानक मिल गए वो  कल ,

मुझे फिर मिले वह पल। 

फिर मिलने आना। पहले प्यार की प्यारी से कविता

see video click here

फिर मिलने आना।   पहले प्यार की प्यारी से कविता

फिर मिलने आना। 

पहले प्यार की प्यारी से कविता 


 करके कोई बहाना ,चलो फिर मिलने आना। 

लाख नजरे छुपाना ,खुद को मासूम बताना। 

फिर भी सब समझ जाएगा ये दीवाना ,

 तो फिर मिलने आना। 

साथ  की दुकान पर कुछ लेने आना। 

साथ में मकान पर यूं ही रुक जाना। 

 चलते हुए गिरते पत्ते को देखकर। 

मुझे भी देखते जाना, फिर मिलने आना। 

यूं ही मिलने  आना। 

शाम को ढलते सूरज को देखकर ,

रात दस्तक  देते अंधेरे को देख कर। 

दिन  यूं ही चला गया ,मायूस ना हो जाना। 

तो फिर मिलने आना ,लेकर कोई बहाना, फिर मिलने आना। 

मेरी प्यार की कविता ,यह फूल मेरी किताब में आज भी रखा है। hindi kavita by Gopi


मेरी प्यार की कविता  ,यह फूल मेरी किताब में आज भी रखा है। hindi kavita by Gopi

मेरी प्यार की कविता 

यह फूल मेरी किताब में आज भी रखा है। 

एक फूल ,एक फूल मैंने  अपनी किताब में आज भी छिपा भी रखा है। 

 एक फूल को मेरी  किताब ने  बाहों में छुपा रखा है। 

 मेरे प्यार की तरह वह खामोश बरसों से सोया है। 

शायद मेरी तरह वो भी बरसो रोया  है। 

इस फूल  के मालिक से शायद कभी फिर मुलाकात  हो ,

हम दोनों ने इस सपने को  सजा रखा है। 

यह फूल मेरी किताब में आज भी रखा है। 

तेरी गलिया teri galliya,kavita by Gopi.

  

तेरी गलिया teri galliya 

तेरी गलियों को छोड़कर ,कहां जाऊंगा। 

मैं फिर वापस ,लौट आऊंगा। 

मेरी दुनिया, तेरी घर की दीवारों तक है। 

मैं अपनी दुनिया छोड़कर कहां जाऊंगा। 

हिंदी कविता , सपना ना दे,hindi poem by Gopi

 
हिंदी कविता , सपना ना दे

हिंदी कविता ,

सपना ना दे

मुझे तु  अपना सपना ना दे,

 सपना टूटने से डरता हूं मैं ,

कहीं कोई सपना अधूरा रह जाए,

 इसलिए रातों को जगता हूं मैं ,

तेरे सपने कांच की तरह नाजुक हैं ,

संभाल लो इनको  छुपा लो इन्हे ,

 कहीं आंखों से छूट ना जाए ,

इसलिए मैं रातों को करवटें बदलता हूं मैं ,

मुझे तू अपना सपना ना दे। 

बेटी पर कविता वह रात को फिर जग गई।

बेटी पर कविताबेटी पर कविता 

वह रात को फिर जग गई। 

बड़े ही विश्वास से, बड़ी ही आस से ,

 छोटे से हाथ से ,मेरी उंगलियों को पकड़ा ,

और मेरे गले लग गई ,फिर रात हो जग गई ,

  हर डर को हरा के , हर हार को भुलाकर ,

वो  सो गई ,रात भर सपनों में हो गई ,

मैं रात भर उसको ताकता रहा ,

रात भर मुस्कुराता रहा ,  रात भर जागता रहा ,

सपने में कभी रोई  और कभी हंस गई ,

वह फिर रात को जग गई। 




shayari Love

 

लव ,Love ,प्यार ,poem shayari

यह प्यार ना होता ,यह दिल ना रोता ,

यह दिल ना होता ,तो प्यार न होता। 
क्या जरूरी था प्यार और दिल बनाना,
आखों में सावन का बहाना न होता। 
यह प्यार न होता ... 
तु भी ना रोता ,मै भी ना रोता ,
क्या जरूरी था दिल का जलाना ,
किसी गैर के लिए सब कुछ मिटाना ,
यह प्यार न होता .... 



Love whatsapp shayari



 




Hindi kavita by Gopilove,poem,shayari



love,poem,shayari

रूह भी भीग गयी ,प्यार की धुंध में ,
इतना प्यार देख आखे भी बह गयी ,
वो पुछने लगे की ,मेरी क्या बात लगी ,
कि तुम रोते रोते रह गयी। 

The fog
ruh bhi bheeg gaye,pyar ki dhund me
itna pyar dekh kar,aankhe bhi bah gaye,
vo puchne lage ki ,meri kya baat lage,
ki tum rote rote rah gaye


hindi shayari


तेरे वास्ते 
तेरे लिए मर जाये ,तो अच्छा है ,
सोचेंगे सांसे काम तो आयी ,
आवारा ,घुमक्क्ड बादल ,कही तो बरसा ,
तेरी ज़िंदगी में ,मेरा नाम तो आया ,

Tere vaaste
tere vaaste mar jaye to achcha hai,
sochege saanse kaam to aye ,
awara ,ghumakkd badal ,kahi to barsa,
teri zindgi me mera naam to ayaaa...

whatsapp shayari


जीवन तो चलता है ,जीना तो पड़ता है ,
लाख गम लिए दिल में ,हज़ार हार स्वीकारे ,
फिर भी ठीक हु ,कहना तो पड़ता है ,

अपनों ने हाथ छोड़ दिया ,गैरो ने मजाक बना दिया ,
जमी की ठोकरों को ,सहना तो पड़ता है। 



jivan to chalta hai ,jeena to padta hai ,
lakh gum leye hazar haar savkare ,
fir bhi teek hu khana to padta hai ,

apno ne hath chod deya,garo ne majak bana deya,
jame ki thokro ko sahana to padta hai.

Love shayari प्यार की शायरी "ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय। "



Love shayari

प्यार की शायरी 

"ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय। "

एक छोटा सा वाक्य जिसने हमें बहुत कुछ सिखा दिया। जिसको हम पूरे जीवन भी समझ नहीं पाएंगे,  एक छोटा सा वाक्य जो आपको जीवन का संपूर्ण ज्ञान देता है कि प्यार ही जीवन है ,इसके अलावा जीवन में कुछ भी नहीं है ,यदि हम इंसान हैं ,तो हमें प्यार करना ही होगा ,प्यार पाना ही होगा।  अन्यथा हम जानवर की तरह जीवन जी सकते हैं, लेकिन प्यार को समझ पाना बहुत मुश्किल है ,यह समुंदर से गहरा और आकाश से भी विशाल है।  अरे  नहीं बड़ी-बड़ी बातें सुनकर आप  असमझ में पड़ जाते हैं। लेकिन प्यार को समझने का एक तरीका यह भी है कि आप कुछ गुनगुनाए और सुनाएं को सुनें ,जी हां ,शायरी -कविता यह हमेशा आपको प्यार को समझने के लिए जीवन को समझने के लिए आपकी सहायता करते हैं। हमारी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए हमारी सहायता करते हैं। यदि आप सचमुच शायरी के शौकीन हैं। तो आपने समझा होगा कि आपने अपनी भावनाओं को नया रूप दिया है। नया रंग दिया है।  आपने कुछ नए रिश्ते बनाए हैं ,जो बहुत ही खूबसूरत हैं और आपको लगने लगा होगा कि जीवन जीने में और सांस लेने में कितना फर्क है।  मेरी भी कुछ पंक्तियां हैं, जो प्यार पर आधारित है, आप कृपया इनको सुने गुनगुनाए और अपनों को शेयर करें। आप पायगे कि  आपके रिश्ते  मजबूत होंगे। 

प्यार वासना का हिस्सा नहीं है। प्यार एक अलग एहसास है ,हम अपने मां बाप से भी प्यार करते हैं ,अपने भाई बहन अपने बेटा बेटी इन सब से प्यार करते हैं। यह प्यार प्रेमिका के प्यार से कोई जुदा नहीं है ,यदि हम एक सच्चा प्यार करते हैं ,जिसमें कोई भी स्वार्थ ना हो , तो  आप अपनी जिंदगी जी रहे हैं। आप अपने जीवन का लक्ष्य पा रहे हैं। आपका ऐसा  लगेगा कि आपकी सांसे आपका जीवन व्यर्थ नहीं  जा रही  है। आपको लगेगा कि जीवन में कुछ कर रहा हूं। 

केवल पैसे के पीछे भागना बड़ी बड़ी डिग्री  हासिल करना यही जीवन नहीं है।  जीवन का असली अर्थ सिर्फ इन्हीं शब्दों में है। 

"ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय "

यह हमारे धार्मिक ग्रंथों में भी लिखा है यह हमारे किताबों में साइंस में हर जगह लिखा है। प्यार ही जीवन है।  love shayari,shayari

use ruth jane ki ...


 Mujhe jalne ki aadat hai ,use jalane ki ,
mujhe manane ki aadat hai ,use roth jaane ki
 hamara har asul juda juda 
hamari har baat alag alag
 fir bhi yahi khwahish hai 
Sagar mein Nadi ki tarah mil jaane,
 use roth jaane ki
love shayari,

उसे रूठ जाने की ....

 जलने की आदत है ,उसे जलाने की ,
मुझे मनाने की आदत है ,उसे रूठ जाने की ,
हमारा हर असूल  जुदा-जुदा 
हमारी हर बात अलग-अलग
 फिर भी यही ख्वाहिश है,
 सागर में नदी की तरह मिल जाने की,
 उसे रूठ  जाने की....